Home
News

24,999 रुपए में 6GB रैम के साथ Moto X4 भारत में लॉन्च

By Neha

लेनोवो स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने फैन्स के लिए लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन मोटो X4 का दमदार वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 6जीबी रैम के साथ पेश किया है। याद हो कि कंपनी ने पिछले साल मोटो X4 को भारत में पिछले साल नवंबर में 3GB रैम और 4GB रैम के साथ पेश किया गया था।

कंपनी ने मोटो एक्स4 के 6जीबी रैम वेरिएंट को भारत में 24,999 रुपए कीमत के साथ पेश किया है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मोटो हब पर उपलब्ध होगा।

24,999 रुपए में 6GB रैम के साथ Moto X4 भारत में लॉन्च

मोटो X4 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

मोटो X4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Moto X4 में 5.2-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट और बैक में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। जो फोन को स्क्रैच रेजिस्टेंस बनाता है। फोन में एल्युमिनियम बॉडी दिया गया है। फोन को IP68 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है, जो इसे वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस बनाता है।

Moto X4 स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एडेप्टिव लो लाइट मोड, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा फोन में पैनोरमा फीचर भी दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 12 मेगापिक्सल ऑटोफोकस लैंस के साथ है, वहीं 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लैंस दिया है।

What is My Wi-Fi password

इसके अलावा कैमरा में लैंड मार्क जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो आपको रास्ते पहचानने में मदद करेगा। Moto X4 स्मार्टफोन में वायरलैस साउंड सिस्टम दिया है। कंपनी के मुताबिक, फोन के साथ एक बार में 4 ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में क्विक स्क्रीन कैप्चर फीचर दिया है, जिससे स्क्रीन शॉट लेना आसान हो जाता है। आपके पासवर्ड याद रखने के लिए फोन में मोटो की फीचर दिया है।

मोटोरोला Moto X4 स्मार्टफोन में 2.2 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 ओक्टाकॉर प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने पिछले वेरिएंट में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB इंटरन स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये फोन को एक बार चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी पूरे दिन चलती है। मोटो के इस फोन में एक USB Type CTM Port चार्जिंग के लिए और एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी है। फोन में आपको एक 2.2GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है जो आपको एड्रेनो 508 GPU के साथ मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Moto X4 smartphone ka 6gb ram variant india me rs. 24,999 me launch ho gaya hai. Moto X4 exclusively flipkart aur moto hub par available hoga.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X