Moto X4 की सेल शुरू, पहले ही दिन में मिल रही है बंपर छूट..
लेनोवो की स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपना स्मार्टफोन मोटो एक्स4 भारत में उतार दिया है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने सबसे पहले IFA 2017 सितंबर में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब जाकर यह फोन भारत में आया है.
मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को भारत में दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह फोन 32जीबी इंटरनल मैमोरी व 3जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम वैरिएंट में आता है. इन स्मार्टफोन की कीमत भारत में 20,999 रुपए और 22,999 रुपए रखी गई है.
अब जब कंपनी ने भारत में फोन को लॉन्च कर दिया है, तो फोन की सेल भी शुरू हो चुकी है. इस फोन को फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिवली खरीदा जा सकता है. साथ ही बता दें कि फोन की सेल ऑफलाइन भी होगी, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए Moto Hubs के जरिए होगी.

अब बता दें कि मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी भी है. यह फोन कई शानदार और आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है.
एक्सचेंज ऑफर
फ्लिप्कार्ट इस स्मार्टफोन पर 2,500 रुपए का ऑफ दे रही है. इसके साथ ही यदि आपके पास कोई पुराना मोटोरोला का स्मार्टफोन है तो आपको 3,000 रुपए का ऑफ मिलेगा.
10% ऑफ
एक्सचेंज ऑफर के अलावा फ्लिप्कार्ट पर कुछ बैंक के कार्ड होल्डर्स को स्पेशल ऑफ भी दिया जा रहा है. HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर को अतिरिक्त 10% ऑफ मिलेगा. फ्लिप्कार्ट की ओर से EMI ऑफर भी उपलब्ध है, जो 1,091 रुपए की किश्त से शुरू है.
बायबैक ऑफर
फ्लिप्कार्ट की एक बायबैक स्कीम भी है, इसके तहत फ्लिप्कार्ट मोटो एक्स4 स्मार्टफोन पर बायबैक के जरिए 50% का डिस्काउंट भी दे रही है. इस ऑफर से, यदि कोई यूज़र आगे मोटो एक्स4 को एक्सचेंज कर नया फोन लेना चाहते हैं तो उनको पूरे 50% का ऑफ मिलेगा.
एयरटेल ऑफर
टेलिकॉम कंपनियां इन दिनों अपने ग्राहकों को आकर्षित करने में लगी हुई है. नए स्मार्टफोन के साथ ऑफर पेश करना भी इन्हीं चालों में से एक है. मोटो एक्स4 के साथ एयरटेल भी ऑफर दे रही है. इस ऑफर में यूज़र 340जीबी तक का फ्री डाटा मिलेगा.


Click it and Unblock the Notifications








