Home
News

Moto X4 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने ट्वीट में किया कंफर्म

By Neha

मोटोरोला का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto X4 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। ड्युल कैमरा से लैस Moto X4 को कंपनी ने IFA 2017 में पेश किया था। कंपनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी पुष्टि की है। हालांकि अपने ट्विटर में कंपनी ने इस हैंडसेट का नाम जाहिर नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Moto X4 ही लॉन्च किया जाएगा।

Moto X4 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने ट्वीट में किया कंफर्म

17 सितंबर को मोटोरोला इंडिया द्वारा ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर प्रमोशन कैंपेन पेास्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया, "अनुमान लगाइए हम किस डिवाइस की ओर संकेत कर रहे हैं, जिसके बाद जल्द ही मोटोरोला लॉन्च होने के बाद जीतने का मौका मिलेगा।" कंपनी ने अपने इस ट्वीट में "#xperience" दिया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला मोटोरोला का अगला फोन Moto X4 ही होगा।

Moto X4 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें, तो सबसे पहले इसका खास फीचर बताते हैं। कंपनी ने इस हैंडसेट में फ्लैगशिप फीचर के तौर पर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया है। इसमें से एक 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस पिक्सल सेंसर और दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Moto X4 में 5.2-इंच की FHD डिसप्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है और गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे IP68 सर्टिफिकेशन मिला है।

इसमें टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। एक USB Type CTM Port चार्जिंग के लिए और एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 2.2GHz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है जो आपको एड्रेनो 508 GPU के साथ मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto X4 with smart dual-camera coming to India. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X