मोटो ज़ेड2 प्ले में होगी 3000 mAh बैटरी और 12 एमपी कैमरा, लेनोवो ने किया कन्फर्म
लेनोवो के नए स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड2 प्ले में 3000 mAh बैटरी और 12 एमपी कैमरा होगा।
जल्द ही लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 काफी समय से अब चर्चाओं में हैं। इन रिपोर्ट्स में से हर दूसरे दिन फोन के फीचर्स लीक हो रहे हैं। TENAA सर्टिफिकेशन के मोटो ज़ेड2 प्ले की कई जानकारियां मिलने के बाद अब लेनोवो ने भी कई फीचर्स कन्फर्म किए हैं।

लेनोवो मोटो ज़ेड2 प्ले कंपनी के पहले लॉन्च हुए स्मार्टफोन मोटो ज़ेड प्ले का सक्सेसर है। कई लीक्स में कहा गया है कि नया मोटो ज़ेड2 प्ले, काफी कुछ मोटो ज़ेड प्ले से मिलता जुलता ही होगा। फोन की बैटरी के बारे में भी कई खबरें हैं कि यह 3000 mAh की बैटरी के साथ आएगा।
लेनोवो ने कन्फर्म किया फोन में होगी
कई लीक्स और रिपोर्ट्स के बाद अब लेनोवो ने भी कन्फर्म किया है कि लेनोवो का आने वाला स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले 3000 mAh बैटरी के साथ आएगा। यह नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी। लेनोवो ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

12 एमपी रियर कैमरा
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ने अमोतो ज़ेड2 प्ले 12एमपी रियर कैमरा के साथ आएगा, जिसमें डूअल पिक्सल ऑटो फोकस दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी खबर है।
एंड्रायड नॉगट और 5.5 इंच डिस्प्ले
लेनोवो के नए आने वाले स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीँ फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
जून में हो सकता है लॉन्च
इन सभी के बीच सबसे खास खबर यह हाही कि मोटो ज़ेड2 प्ले जून में लॉन्च हो सकता है। वहीँ इसके साथ ही लॉन्च हो सकता है मोटो ज़ेड2 फ़ोर्स स्मार्टफोन भी।


Click it and Unblock the Notifications








