लॉन्च से पहले लीक हुए Moto Z3 के सभी फीचर्स
मोटोरोला अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto Z3 play को ग्लोबली लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी oto Z3 play स्मार्टफोन को ब्राजील में आयोजित इवेंट में 6 जून को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही लगातार इस स्मार्टफोन के बारे में लीक रिपोर्ट आती रही है। कुछ समय पहले इस फोन के कलर वेरिएंट और डिजाइन की जानकारी सामने आई थी। अब एक और लीक रिपोर्ट में इस फोन के ऑफिशियल प्रेस रेंडर्स व सभी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Roland Quandt लीकस्टर ने मोटो Z3 प्ले की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें इस फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो ये फोन 18:9 स्क्रीन ऑसपेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। ये फोन डुअल फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। इसके नीचे सिंगल एलईडी फ्लैश दिया होगा।
पिक्चर्स को देखकर लगता है कि कंपनी मोटो Z3 प्ले स्मार्टफोन को ग्लास बैक पैनल के साथ पेश करेगी, जो इस फोन को प्रीमियम लुक देगा। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो फोन के साइड में मौजूद होगा। बता दें कि अभी तक कंपनी अपने सभी स्मार्टफोन में बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर देती थी, लेकिन ये फोन साइड फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का FHD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो 2160 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस फोन के चारों और राउंड कॉर्नर दिए हैं। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 636 ओक्टाकोर चिपसेट दिया होगा। रैम की बात करें, तो मोटो Z3 प्ले 4 GB LPDDR4 रैम के साथ आएगा। स्टोरेज के लिए इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो 32 GB और 64 GB ऑप्शन होंगे। स्टोरेज बढ़ाने के लिए यूजर्स 2 TB तक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मोटो का ये स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, जिसमें स्टोरेज कार्ड लगाने पर सिर्फ एक सिम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए मोटो के इस नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन में डुअल कैमरा दिया होगा, जिसका प्रायमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
पावर बैकअप के लिए मोटो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 3000 mAh की बैटरी होगी। ये फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आएगा, जो टर्बो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया होगा।

बता दें कि इससे पहले पॉपुलर टिप्स्टर Evan Blass ने ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी है कि Moto Z3 Play डीप इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो फोन के साइड में दिया होगा, जो आप सोनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देख चुके हैं। ये फोन लुक में काफी हद तक मोटो G6 सीरिज के स्मार्टफोन की तरह नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








