Motorola ने पेश किए सबसे आकर्षक दिवाली डिस्काउंट, जमकर होगी लूट
दिवाली सेल, फेस्टिव सेल, श्यावामी सेल और भी कई नए और आकर्षक ऑफर्स के बीच अब मोटोरोला भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। लेनोवो की स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अब अपने स्मार्टफोन पर लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट पेश कर दिए हैं, यह डिस्काउंट चार स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।

कंपनी ने लिखा है कि मोटोरोला के स्मार्टफोन पर यह लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट का लाभ लें आपके नजदीकी स्टोर पर। इसमें Moto Z2 Play, Moto M, Moto G5, और Moto E4 शामिल हैं।
मोटो ई4 अब डिस्काउंट के बाद 8,199 रुपए में मिलेगा, जबकि इसकी ओरिजिनल कीमत 8,999 रुपए है। मोटो जी5 इस डिस्काउंट ऑफर में 10,999 रुपए में मिल रहा है जबकि इस फोन की कीमत 12,599 रुपए है। वहीँ मोटो M स्मार्टफोन को 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है, इस फोन की कीमत 16,999 रुपए है। मोटो Z2 प्ले की कीमत भी कम कर 24,999 रुपए कर दी गई है, इसकी कीमत 29,499 रुपए रखी गई है।
इस आकर्षक डिस्काउंट के अलावा कंपनी रिलायंस जियो का डाटा भी अपने फोन में दे रही है, साथ ही इन पर EMI ऑप्शन भी है। ग्राहक इन स्मार्टफोन पर 100जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि यह ऑफर लिमिटेड है। मोटोरोला का यह स्पेशल दिवाली ऑफर डिस्काउंट और डील्स केवल ऑफलाइन उपलब्ध है और यह 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








