Motorola ने भारत में लॉन्च किए Moto Book 60 लैपटॉप और Moto Pad 60 Pro टैबलेट, जानिए कीमत और फीचर्स
Motorola ने भारत में अपने पहले स्टाइलस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के बाद अब लैपटॉप और प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में दो नए डिवाइस Moto Book 60 लैपटॉप और Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च किए हैं।
दोनों डिवाइस को खासतौर पर क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी, AI फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया गया है। इनकी बिक्री 23 अप्रैल 2025 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Moto Book 60 की स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला का यह पहला लैपटॉप है जो 14-इंच के 2.8K OLED डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा किया गया है। इसमें Intel Core 5 और Core 7 प्रोसेसर का ऑप्शन है, साथ ही 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज भी इसमें दी गई है।
डिवाइस में 60Wh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। लैपटॉप में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट क्लिपबोर्ड, स्वाइप टू शेयर, फाइल ट्रांसफर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो Motorola के अन्य डिवाइसेज के साथ बेहतर इंटीग्रेशन प्रदान करते हैं।
कीमत की बात करें तो Core 5 + 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 66,990 रुपये है, जबकि Core 7 + 16GB+512GB वेरिएंट का दाम 74,990 रुपये तय किया गया है। इसका टॉप मॉडल यानी Core 7 + 16GB+1TB स्टोरेज 78,990 रुपये में उतारा गया है। ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
Moto Pad 60 Pro की स्पेसिफिकेशन
यह प्रीमियम टैबलेट 12.7-इंच 3K LTPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस है। टैब दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एक में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और दूसरे में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8300 चिपसेट और ARM G615 MC5 ग्राफिक्स है।
8GB वाला वेरिएंट UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जबकि 12GB वाला वर्जन तेज UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों मॉडल्स में माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। टैबलेट एंड्रॉइड 14 पर रन करता है। इसमें भी मोटोरोला के स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 10,200mAh की बैटरी है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ में Moto Pen Pro स्टाइलस, पावर बटन में इनबिल्ट फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल बॉडी दी गई है, जो Pantone Bronze Green कलर में आती है। कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 13MP और फ्रंट में 8MP कैमरा है।
Moto Pad 60 Pro की भारत में कीमत
- 8GB+128GB वेरिएंट 26,999 रुपये में मिलेगा।
- 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








