IP68 रेटिंग, 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले; Motorola Edge 50 पर मिल रही तगड़ी छूट
Motorola Edge 50 स्मार्टफोन सेगमेंट में कई तगड़ी खूबियां ऑफर करता है। इस मिड-रेंज फोन में फ्लैगशिप कैटेगरी के फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को अगर आप खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका खास हो सकता है।
इस पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसमेंl क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं और इसकी प्रभावी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

Motorola Edge 50 डिस्काउंट
Flipkart पर Motorola Edge 50 27,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। हालांकि, 33 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 21,999 रुपये रह जाती है। इस पर और भी डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है।
इस फोन को EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं इस पर 21,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर पुराने फोन की वैल्यू 7000 रुपये मिलती है, तो इसकी कीमत 14,999 रुपये रह जाती है।
Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला एज 50 में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ एक स्लीक सिलिकॉन पॉलीमर बैक डिजाइन है। इसमें 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह ड्यूरेबिलिटी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से सेफ है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है, जिसे अपग्रेड किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 AE प्रोसेसर द्वारा संचालित, मोटोरोला एज 50 बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह 12GB तक रैम और 512GB तक की स्टोरेज के विकल्प प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के एज 50 50MP, 10MP और 13MP वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 68W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








