8GB+256GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और IP68 रेटिंग; इस फोन पर शानदार डिस्काउंट
नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? और बजट भी ज्यादा नहीं है, तो ये मौका खास हो सकता है। Motorola Edge 60 Fusion 5G पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है। फ्लैगशिप फीचर्स वाले इस फोन में कीमत के लिहाज से तगड़ी खूबियां ऑफर की गई हैं।
फ्लिपकार्ट द्वारा दी जा रही डील में आपकी कितनी बचत ह सकती है और इसमें कैसे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Motorola Edge 60 Fusion ऑफर और डिस्काउंट
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की फ्लिपकार्ट लिस्टेड कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन अभी फोन केवल 22,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर सीधे ही तीन हजार रुपये की छूट मिल रही है।
अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जाए तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यानी लगभग 1150 रुपये यहां भी सेव हो जाएंगे। इस पर 17,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन को पानी-धूल से सेफ रखने के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6.7 इंच का शानदार P-OLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट लगाया गया है, जो हेवी टास्किंग भी आसानी से हैंडल कर सकता है।
इसमें 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी लगाई गई है। यह ऐसे लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो कम दाम में शानदार फीचर्स के साथ नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसमें बड़े बैटरी पैकेज के साथ दमदार प्रोसेसर मिलता है। साथ में खूबसूरत डिजाइन और IP68 की रेटिंग भी इसे मिली हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








