मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और जबरदस्त फीचर्स, नए कलर में आया Motorola Edge 60 Fusion
Motorola ने अपने एज 60 फ्यूजन लाइनअप में एक नया कलर वेरिएंट शामिल किया है। इसका नाम Pantone Mykonos Blue है। इसे केवल भारतीय मार्केट के लिए लाया गया है। सीरीज में पैनटोन स्लिपस्ट्रीम, अमेजोनाइट और जेफायर कलर पहले से मौजूद हैं।
नया कलर वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल है। फोन का बेस वेरिएंट फ्लिपकार्ट 22,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में बिक रहा है। अगर ग्राहक HDFC, IDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, तो 2000 रुपये कम हो सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। इसने 16 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास किए हैं। यह-20°C से लेकर 60°C तक के तापमान में काम कर सकता है और 95% तक की नमी को झेल सकता है। इसे पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है।
इसमें HDR10+, पैनटोन वैलिडेटेड कलर एक्यूरेसी, 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग के साथ 6.7-इंच 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है। पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स (HBM में 1400 निट्स) तक पहुंचती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i द्वारा सेफ किया गया है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर चलता है। इसे तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सुरक्षा पैच मिलेंगे। इसमें पावर के लिए 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5500mAh की बैटरी है।
कैमरा
इसमें 50MP Sony LYTIA 700C मेन कैमरा, मैक्रो के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। तीनों ही सेंसर 30fps पर 4K में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें स्टेबलाइजेशन, टाइमलैप्स, स्लो मोशन, ऑडियो जूम और डुअल कैप्चर शामिल हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर, USB-C ऑडियो, हाइब्रिड डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और NFC शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








