Home
News

Motorola के दोनों फोन में कौन-सा है पावरफुल, किसे खरीदना होगा फायदेमंद?

मोटोरोला ने हाल ही में अपनी फ्यूजन सीरीज में Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इसमें तमाम अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं, फोन केवल दो वेरिएंट में आता है। इस बार Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर की जगह लेटेस्ट मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे परफॉर्मेंस सुधर गया है।

अगर आप मोटोरोला एज 60 फ्यूजन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको Edge 50 Fusion के स्पेक्स के बारे में भी देखना चाहिए। क्योंकि यह फोन पिछले साल आए एज 50 फ्यूजन का ही सक्सेसर है।

दोनों स्मार्टफोन में कौन-सा फोन है पावरफुल?

डिजाइन और डिस्प्ले: कौन सा बेहतर?

दोनों स्मार्टफोन्स में वीगन लेदर रियर पैनल के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है, लेकिन Edge 60 Fusion में नए कलर ऑप्शंस, ज्यादा कैमरा सेंसर और IP68 और IP69 रेटिंग जैसी बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिलती है, जबकि एज 50 फ्यूजन सिर्फ IP68 रेटिंग के साथ आता है। एज 60 फ्यूजन में 6.67-इंच का pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। वहीं, एज 50 फ्यूजन में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।

परफॉर्मेंस और बैटरी: कौन है ज्यादा पावरफुल?

लेटेस्ट एज 60 फ्यूजन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 12GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दूसरी तरफ एज 50 फ्यूजन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है, जो 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

बैटरी की बात करें, तो नए फोन में 5500mAh बैटरी है, जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि पुराने वाले फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

दोनों स्मार्टफोन में कौन-सा फोन है पावरफुल?

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए कौन बेस्ट?

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 50MP का Sony LYTIA 700C सेंसर वाला मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें 3 इन 1 लाइट सेंसर भी है, जो एम्बिएंट लाइट, फ्लिकर रिडक्शन और RGB सेंसर का काम करता है। वहीं, Edge 50 Fusion में भी 50MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए, दोनों में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है, जबकि पुराना वाला एज 50 फ्यूजन 8GB+128GB स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में आता है। दोनों की कीमत समान है, लेकिन Edge 60 Fusion में ज्यादा स्टोरेज और अपग्रेडेड फीचर्स मिलते हैं।

फाइनल वर्डिक्ट: कौन सा खरीदें?

अगर आप बेहतर डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और IP69 रेटिंग वाला फोन चाहते हैं, तो मोटोरोला एज 60 फ्यूजन आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आप गेमिंग को ज्यादा तवज्जो देते हैं और 144Hz रिफ्रेश रेट चाहते हैं, तो एज 50 फ्यूजन की तरफ भी देखा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola edge 60 fusion vs edge 50 fusion comparison which phone is value for money
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X