Home
News

Motorola Edge 60 Fusion और Nothing Phone 3a में कौन ज्यादा दमदार, पढ़ें पूरा कंपेरिजन

₹25,000 के प्राइस ब्रैकेट में कई स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद हैं। Motorola Edge 60 Fusion और Nothing Phone 3a भी इसी सेगमेंट में पेश किए जाते हैं। एक तरफ Motorola अपने मजबूत डिजाइन, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले के लिए जाना जाता है।

दूसरी ओर Nothing Phone 3a अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट लुक और बेहतर कैमरा सेटअप से लैस है। ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन के बीच कन्फ्यूज हैं, तो हम यहां इनका फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

Motorola Edge 60 Fusion vs Nothing Phone 3a का कंपेरिजन

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Motorola Edge 60 Fusion का डिजाइन एकदम क्लासी और प्रीमियम है, खासतौर पर वीगन लेदर फिनिश वाले वेरिएंट में। साथ ही इसमें IP69 रेटिंग और Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिलती है। दूसरी ओर Nothing Phone 3a एकदम अलग और यूनिक डिजाइन के साथ आता है- ट्रांसपेरेंट बैक, ग्लिफ लाइटिंग और फ्लैट फ्रेम इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। अगर आपको क्लासिक और मजबूत फोन चाहिए तो मोटोरोला बढ़िया है, और अगर ट्रेंडी और स्टाइलिश फोन पसंद है तो नथिंग बेहतर विकल्प है।

डिस्प्ले

Motorola में 6.7 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। स्क्रीन शार्प है और कलर रिप्रोडक्शन जबरदस्त है। वहीं Nothing 3a में भी 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो ब्राइट और कलरफुल तो है, लेकिन रेजॉल्यूशन थोड़ा कम है। दोनों में ही स्क्रॉलिंग स्मूद है, लेकिन पिक्चर क्वालिटी के मामले में Motorola थोड़ा आगे निकलता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Motorola में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है जो कि 4nm तकनीक पर बना है। यह प्रोसेसर नॉर्मल यूज, सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और लाइट गेमिंग के लिए पर्याप्त है। वहीं, Nothing Phone 3a में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग में थोड़ा बेहतर साबित होता है। अगर आपका फोकस गेमिंग पर ज्यादा है, तो Nothing 3a आपके लिए बेहतर रहेगा, जबकि सामान्य परफॉर्मेंस के लिए Motorola भी कोई कमी नहीं छोड़ता।

कैमरा कंपेरिजन

Motorola में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, जो अच्छी रोशनी में नेचुरल और वाइब्रेंट तस्वीरें क्लिक करता है। लो लाइट में डिटेल थोड़ी कम हो सकती है। दूसरी ओर, Nothing Phone 3a में 50MP का मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा पोर्ट्रेट और लो लाइट फोटोग्राफी में Motorola से बेहतर है। सेल्फी कैमरा भी नथिंग में ज्यादा क्लियर रिजल्ट देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola के फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन सिर्फ 45 मिनट में लगभग फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी है और 45W की चार्जिंग मिलती है, जो कि ठीक-ठाक है लेकिन Moto से धीमी है।

सॉफ्टवेयर अपडेट

Motorola Edge 60 Fusion में Android 14 आधारित Hello UI मिलता है, जो लगभग स्टॉक Android जैसा है। इसमें Moto AI जैसे कुछ स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। दूसरी ओर, Nothing Phone 3a में Nothing OS 3.1 मिलता है, जो क्लीन और यूनिक एक्सपीरियंस देता है। अपडेट के मामले में Nothing थोड़ा आगे है क्योंकि यह 3 साल के OS और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

Motorola Edge 60 Fusion का 8GB+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है, जबकि Nothing Phone 3a का 8GB+128GB वेरिएंट 23,298 रुपये में उपलब्ध है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X