Motorola के पिटारे में एक और तगड़ा फोन, जल्द हो सकती है भारत में एंट्री
मोटोरोला ने हाल ही में अपनी फ्यूजन सीरीज के अंदर भारतीय मार्केट में Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन को कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। अब कंपनी एज 60 सीरीज में कई और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इस लाइनअप के मोटोरोला एज60 प्रो को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही अब Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल सामने आई है। इसका डिजाइन लीक्स में एज 60 फ्यूजन की तरह ही दिखता है। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

डिजाइन और कैमरा फीचर्स
लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक, मोटोरोला एज 60 को ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में फॉक्स लेदर टेक्स्चर नजर आ रहा है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। सबसे दिलचस्प हिस्सा है इसका स्क्वायर-शेप कैमरा आइलैंड, जो बैक पैनल से हल्का उठा हुआ है।
इसमें तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं, जो कि Edge 50 में मौजूद डुअल कैमरा सेटअप से एक अपग्रेड माना जा रहा है। जूम करने पर कैमरा के पास Sony LYTIA सेंसर, OIS और Super Zoom सपोर्ट की जानकारी लिखी दिखती है।
ऑडियो और बिल्ड क्वालिटी
फोन के टॉप में डॉल्बी एटमॉस की ब्रांडिंग है, जिससे शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा रही है। नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे मौजूद है।
डिस्प्ले और फ्रंट डिजाइन
मोटोरोला एज 60 में कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर पंच-होल कटआउट देखा गया है, जो कि इसके प्रीमियम डिजाइन को और बढ़ाता है। लीक हुए वीडियो में फोन को पानी में डूबा हुआ दिखाया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें कोई मजबूत IP रेटिंग होगी। यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहेगा।
कीमत और अवेलेबिलिटी
एक रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला एज 60 की कीमत EUR 380 (लगभग 35,663 रुपये) हो सकती है। यह कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए होगी। पिछला मॉडल, मोटोरोला एज 50 भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Edge 60 भी भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस
फिलहाल, मोटोरोला एज 60 के सटीक स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स को देखते हुए यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी चुनौती पेश कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications