Home
News

वायरलेस चार्जिंग और 6000mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, Motorola Edge 60 Pro को ऑफर्स में खरीदने का मौका

Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। यह एज 60 लाइनअप का सबसे लेटेस्ट डिवाइस है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। लेटेस्ट स्मार्टफोन Edge 50 Pro का सक्सेसर है। इसमें तमाम अपग्रेड फीचर्स को शामिल किया गया है।

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और IP68/ IP69 रेटिंग दी गई है। इसकी आज 12 बजे से पहली सेल लाइव होने वाली है। सेल में तमाम तरह के डिस्काउंट ऑफर किए जाएंगे। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और इस पर क्या डिस्काउंट मिल रहे हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Motorola Edge 60 Pro को ऑफर्स में खरीदने का मौका

Motorola Edge 60 Pro सेल

मोटोरोला एज 60 प्रो को आज दोपहर 12 बजे के बाद से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन देशभर में चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 30 अप्रैल को ही शुरू हो गए थे। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसमें Dazzling Blue, Sparkling Grape और Shadow जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।

वेरिएंट प्राइस

8GB + 256GB 29,999 रुपये
12GB + 256GB 33,999 रुपये

Motorola Edge 60 Pro को ऑफर्स में खरीदने का मौका

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- इसमें 6.7 इंच 1.5k सुपर एचडी क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिला हुआ है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गेम्यूट को भी सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर- इसमें परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम प्रोसेसर लगा हुआ है, जिसे Mali-G615 MC6 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप- स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल रहा है।

सॉफ्टवेयर- फोन एंड्रॉइड 15 के साथ Hello UI ओएस के साथ आता है। कंपनी ने तीन साल के ओएस अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच देने की बात कही गई है।

बैटरी और चार्जिंग- पावर के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

ये फीचर्स भी हैं दमदार

मोटोरोला एज 60 प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग, एक्वा टच और MIL-STD 810H की ड्यूरेबिलिटी है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X