Home
News

Motorola Edge 60 Pro में होंगी दमदार खूबियां, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल

Motorola ने पिछले कुछ दिनों में कई डिवाइस भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। हाल ही में एज 60 फ्यूजन, मोटोरोला एज 60 स्टाइलस, मोटो बुक, मोटो टैग लॉन्च किए गए हैं। अब कंपनी एज 60 सीरीज में ही एक नया डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगले कुछ दिनों में Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

यह पिछले एज 50 प्रो का सक्सेसर होगा। इसे कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। फोन में परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कैमरा के लिहाज से कई बदलाव होने वाले हैं। इस फोन के बारे में लॉन्च से पहले कई डिटेल लीक हो चुकी हैं, जिनके बारे में यहां बताने वाले हैं।

Motorola Edge 60 Pro में होंगी दमदार खूबियां

एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर हो सकता है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Android 15 के साथ आ सकता है और कंपनी इसमें 3 साल तक के OS अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकती है। फोन में पावर के लिए 6,000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

दमदार कैमरा सेटअप

Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल होगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 60MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

संभावित कीमत और अवेलेबिलिटी

रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola Edge 60 Pro की कीमत यूरोप में EUR 599 (लगभग 58,100 रुपये) हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत 32,000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में काफी किफायती ऑप्शन बन सकता है। यह फोन Dazzling Blue और Shadow कलर ऑप्शन में आ सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X