Motorola Edge 60 Stylus भारत में 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगा बिल्ट-इन स्टाइलस और दमदार फीचर्स
Motorola भारत में अगले हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस एक बिल्ट-इन स्टाइलस के साथ आएगा, जिससे यूजर्स ड्राइंग, नोट्स बनाने जैसे कई काम आसानी से कर सकेंगे।
यह फोन भारत में पहले से मौजूद Edge 60 Fusion और जल्द आने वाले Edge 60 Pro के साथ Motorola की Edge सीरीज को और मजबूत करेगा। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर इससे जुड़ी कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है।

Motorola Edge 60 Stylus की भारत में लॉन्च डेट
Motorola ने कंफर्म किया है कि Edge 60 Stylus का भारत में लॉन्च 15 अप्रैल को होगा। यह स्मार्टफोन Flipkart और Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। फोन की पहली झलक सामने आ चुकी है और कंपनी ने इसके कुछ मेन फीचर्स की पुष्टि भी की है। यह बिल्ट-इन स्टाइलस और IP68 रेटिंग के साथ मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।
Motorola Edge 60 Stylus के संभावित स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.7 इंच pOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
रैम और स्टोरेज: 8GB रैम + 256GB स्टोरेज
बैटरी: 5000mAh, 68W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 (आउट ऑफ द बॉक्स)
कैमरा:
- रियर: 50MP LYTIA LYT700C + 13MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट: 32MP सेल्फी कैमरा
अन्य फीचर्स: Wi-Fi 6, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, और Moto AI फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.7-इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा हो सकता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
संभावित कीमत
Motorola का यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में स्टाइलस के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा। इसकी कीमत 22,999 रुपये (8GB+256GB वेरिएंट) के आसपास हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








