Home
News

धमाकेदार खूबियों वाला फोन ला रहा Motorola, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी Motorola जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 5G लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इसके कीमत, कलर ऑप्शंस और कॉन्फिग्रेशन की जानकारी सामने आई है। साथ ही इसमें क्या नया ऑफर किया जाएगा, उसके बारे में भी पता चल गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

धमाकेदार खूबियों वाला फोन ला रहा Motorola

Motorola Edge 70 5G कीमत और कलर ऑप्शन (लीक्ड)

पॉपुलर टिप्स्टर पारस गुग्लानी (@passionategeekz) के अनुसार Motorola Edge 70 5G की कीमत EUR 690 (लगभग ₹70,000) हो सकती है। यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो कि
Pantone Bronze Green,Pantone Gadget Gray और Pantone Lily Pad हैं।

फोन को 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, माना जा रहा है कि लॉन्च के समय कंपनी इसके अन्य वेरिएंट भी पेश कर सकती है।

Motorola Edge 70 5G डिजाइन और फीचर्स

हाल ही में लीक हुई रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल थोड़ा उठा हुआ होगा और इसमें सेंसर रिंग्स के चारों ओर कलर एक्सेंट दिखाई देंगे। इसके अलावा, फोन में होल पंच कटआउट सेल्फी कैमरे के लिए और एक खास Moto AI बटन भी दिया जा सकता है।

चिपसेट और ग्लोबल वेरिएंट

Motorola Edge 70 5G को चीन में जल्द लॉन्च होने वाले Moto X70 Air का ग्लोबल वेरिएंट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और एआई से जुड़ी खास क्षमताएं देखने को मिलेंगी।

पिछला मॉडल - Motorola Edge 60

बता दें कि Motorola ने इस साल जून में भारत में Motorola Edge 60 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत ₹25,999 थी। इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 6.67-इंच 1.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा और 5,500mAh बैटरी दी गई थी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X