Motorola Edge 70 Fusion की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री, जानें लॉन्च टाइमलाइन
Motorola अपनी Edge सीरीज़ को तेजी से रिफ्रेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Edge 70 को पेश किया है और अब सिग्नेचर सीरीज़ के साथ-साथ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। इन्हीं में से एक स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion भी है, जिसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स लीक किए हैं। आइए जानते हैं अब तक सामने आई सभी डिटेल्स।

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक के मुताबिक, Motorola Edge 70 Fusion का इंटरनल कोडनेम "Avenger" बताया जा रहा है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है।
डिस्प्ले
फोन में 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i दिया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर
Motorola Edge 70 Fusion के Android 16 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी इस फोन को तीन बड़े Android OS अपडेट्स देने की योजना बना सकती है।
कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट में फोन के रियर में 50MP Sony Lytia सेंसर मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन का सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Edge 60 Fusion की 5,200mAh बैटरी की तुलना में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
रैम और स्टोरेज
Motorola Edge 70 Fusion को 8GB और 12GB RAM ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है, दोनों में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
डिजाइन और ड्यूरैबिलिटी
डिजाइन की बात करें तो फोन में नायलॉन और लिनन से इंस्पायर्ड टेक्सचर्ड बैक पैनल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा।
Motorola Edge 70 Fusion India Launch और Price (लीक)
लीक्स पर भरोसा करें तो Motorola Edge 70 Fusion भारत में अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो इसे ₹25,000 के आसपास पेश किया जा सकता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में पाठकों को इन लीक डिटेल्स को एक चुटकी नमक के साथ लेने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








