Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया फोन
स्मार्टफोन ब्रांड Motorola लगातार बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में नए डिवाइस लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी अब भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 6 मार्च को भारत में लॉन्च होगा और इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च से पहले ही फोन की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, कलर ऑप्शन और संभावित कीमत के बारे में।

Motorola Edge 70 Fusion: संभावित स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 70 Fusion में 6.8-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। यह चिपसेट मिड-रेंज सेगमेंट में तेज परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।
फोन में 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिल सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
कैमरा सेटअप
- 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
- 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- मैक्रो कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।
Motorola Edge 70 Fusion: कलर ऑप्शन
Motorola इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है। इनमें शामिल हैं।
- Blue Surf
- Country Air
- Silhouette
ये तीनों कलर फोन को प्रीमियम लुक देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Motorola Edge 70 Fusion: संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की शुरुआती कीमत करीब 34,999 रुपये हो सकती है।
संभावित वेरिएंट
- 8GB + 128GB
- 8GB + 256GB
- 12GB + 256GB
इस कीमत पर यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अच्छा कैमरा चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








