Home
News

Motorola Edge 70: अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

Motorola अपनी अगली Edge सीरीज का स्मार्टफोन Motorola Edge 70 जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने पोलैंड वेबसाइट पर इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Edge 70 को 5 नवंबर को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।

खास बात यह है कि यह अब तक का Motorola का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है, जो "ultra-slim" डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करेगा।

Motorola Edge 70 फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द होगा लॉन्च

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 अपने प्रीवियस मॉडल Edge 60 की तुलना में कहीं ज्यादा स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका मोटाई सिर्फ 6mm होगी, जो Edge 60 के 7.9mm प्रोफाइल से काफी कम है। यह फोन Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey, और Pantone Lily Pad कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा, जो कंपनी की Pantone के साथ साझेदारी को दर्शाता है।

परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन

नए Motorola Edge 70 में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोन में Dolby Atmos से लैस स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं, जो बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देंगे। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ OIS सपोर्ट मिलेगा, जबकि दूसरा अल्ट्रा-वाइड सेंसर 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 में 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी Edge 60 की 5,200mAh यूनिट से थोड़ी छोटी जरूर है, लेकिन कंपनी का ध्यान इस बार फोन को ज्यादा स्लिम और हल्का बनाने पर है।

कीमत और लॉन्च

कीमत की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Motorola Edge 70 की कीमत लगभग EUR 690 (करीब ₹70,000) से शुरू हो सकती है। हालांकि, नई लीक के अनुसार इसका 12GB + 512GB वेरिएंट EUR 709 से EUR 801.91 (करीब ₹73,000 से ₹82,700) के बीच हो सकता है।

हालांकि, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मार्केट में यह फोन ₹30,000 के सब-सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है, जिससे यह मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X