Motorola Edge 70 Leak: अल्ट्रा-थिन डिजाइन और पावरफुल फीचर्स, जल्द लॉन्च होगा नया फोन
स्मार्टफोन कंपनियों में इस साल अल्ट्रा-थिन डिजाइनों की होड़ शुरू हो चुकी है। Samsung ने Galaxy S25 Edge उतारा, Apple ने iPhone Air पेश किया और अब Motorola भी इस रेस में उतरने को तैयार है।
लीक हुए नए रेंडर से साफ है कि आने वाला Moto Edge 70 अब तक का सबसे पतला और सबसे स्टाइलिश Motorola फोन हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन में क्या खूबियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Moto Edge 70 का डिजाइन लीक
मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया पर फोन का नया लुक शेयर किया है। इसमें Moto Edge 70 का स्लिम प्रोफाइल दिखता है, जिसके साथ टैगलाइन दी गई है- "Impossibly thin and incredibly tough". यानी डिजाइन न सिर्फ पतला होगा बल्कि मजबूती में भी कोई कमी नहीं होगी।
Moto Edge 70 vs Moto Edge 60
पिछला मॉडल Moto Edge 60 7.9mm (कुछ वेरिएंट्स में 8.2mm) मोटाई के साथ आया था। नया Edge 70 इससे भी ज्यादा स्लिम होने वाला है, जो इसे Motorola का सबसे थिन स्मार्टफोन बना सकता है।
Motorola Edge 70 Specifications (लीक्ड)
- कैमरा: ट्रिपल-कैमरा सेटअप + LED फ्लैश
- डिजाइन: कैमरा लेंस और फ्लैश के चारों ओर लाइम-ग्रीन एक्सेंट, टेक्सचर्ड बैक पैनल
- AI फीचर्स: लेफ्ट साइड में नया Moto AI key (AI इंटीग्रेशन के लिए)
- डिस्प्ले: फ्लैट स्क्रीन (Edge 60 की तरह कर्व्ड नहीं)
- कलर ऑप्शन: पैंटोन ब्रांडिंग के साथ ग्रीन फिनिश (अन्य वेरिएंट्स भी आ सकते हैं)
हालांकि, यह अभी शुरुआती लीक हैं और कंपनी ने आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि Moto Edge 70 डिजाइन और फीचर्स के मामले में Motorola की सबसे बड़ी छलांग साबित हो सकता है। मार्केट में लॉन्च होने के बाद इस फोन का मुकाबला सैमसंग के गैलेक्सी एस25 एज से होगा। साथ में हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 17 एयर से भी इसकी टक्कर देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications