धमाकेदार एंट्री की तैयारी! अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और AI का तड़का, जल्द आएगा Motorola Edge 70 Pro
Motorola जल्द ही अपना अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन Moto Edge 70 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें फोन का बेहद पतला डिजाइन नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में यह फोन Moto X70 Air नाम से पेश किया जाएगा, जबकि ग्लोबल मार्केट में इसे Motorola Edge 70 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। टिप्स्टर इवान ब्लास द्वारा शेयर किए गए प्रमोशनल वीडियो में इसके 6mm से भी पतले डिजाइन और एक डेडिकेटेड AI बटन की झलक दिखाई गई है, जो स्मार्ट फंक्शंस को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

संभावित फीचर्स और डिजाइन
मोटोरोला एज 70 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप, लाइम ग्रीन एक्सेंट्स, और टेक्सचर्ड बैक पैनल दिया जा सकता है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस बार कंपनी ने कर्व डिस्प्ले की जगह फ्लैट स्क्रीन देने का फैसला किया है, जो यूजर्स के लिए और भी प्रैक्टिकल होगी।
मोटोरोला की Pantone के साथ साझेदारी इस मॉडल में भी जारी रहेगी, और इसे बोल्ड ग्रीन कलर में पेश किए जाने की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
माना जा रहा है कि यह फोन अक्टूबर 2025 तक ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये हो सकती है। पिछले साल का Moto Edge 60 Pro 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, इसलिए इस बार डिजाइन और फीचर्स के लिहाज से थोड़ी प्रीमियम प्राइसिंग देखी जा सकती है।
अगर लीक सही साबित होते हैं, तो Motorola Edge 70 Pro 2025 के सबसे चर्चित स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है - खासकर उन लोगों के लिए जो स्टाइल, AI और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








