Home
News

Motorola Edge 70 की जल्द होगी एंट्री, पावरफुल फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

Motorola अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 को 5 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी की पोलिश वेबसाइट पर इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की गई है। यह फोन कंपनी का अब तक का सबसे पतला (ultra-slim) स्मार्टफोन बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में दमदार परफॉर्मेंस के साथ पोर्टेबल डिजाइन पर खास फोकस किया गया है। अपकमिंग फोन के बारे में क्या डिटेल सामने आई है। आइए जानते हैं।

Motorola Edge 70 की जल्द होगी एंट्री

Geekbench लिस्टिंग से सामने आए स्पेसिफिकेशन

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन अपने पिछले मॉडल Motorola Edge 60 का सक्सेसर होगा और इससे बेहतर स्पीड व एफिशिएंसी प्रदान करेगा।

फोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं, ऑडियो क्वालिटी को और शानदार बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos-सर्टिफाइड स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे।

बैटरी और डिजाइन

मोटोरोला Edge 70 में 4,800mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Edge 60 की 5,200mAh बैटरी से थोड़ा छोटा है, लेकिन कंपनी ने मोटाई घटाकर इसे केवल 6mm स्लिम बॉडी में पेश किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बन जाएगा।

कैमरा और कलर वेरिएंट

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ एक 120° अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लिए फिर से Pantone के साथ पार्टनरशिप की है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।

  • Pantone Bronze Green
  • Pantone Gadget Grey
  • Pantone Lily Pad

कीमत और उपलब्धता

यूरोप में Motorola Edge 70 के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 709 से EUR 801.91 (लगभग ₹73,000-₹82,700) के बीच हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसका दाम ₹30,000 से कम रहने की संभावना है, ताकि यह मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बनाए रख सके।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X