Home
News

Motorola Edge 70 Ultra की जल्द होगी एंट्री, मिलेंगे पावरफुल फीचर्स

मोटोरोला अपने Edge 70 लाइनअप में नया Motorola Edge 70 Ultra लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। फ्लैगशिप-ग्रेड मॉडल के बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल रिवील की गई है। फोन टॉप-टियर परफॉर्मेंस और कई बड़े अपग्रेड्स के साथ धमाकेदार अंदाज में एंट्री लेगा। इसमें क्या खूबियां ऑफर की जाएंगी, कीमत कितनी होगी और टिपस्टर्स ने इसके बारे में क्या बताया है। आइए सब जानते हैं।

टिपस्टर Anvin (@ZionsAnvin) के अनुसार अपकमिंग मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा में 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो शार्प विजुअल्स और वाइब्रेंट कलर्स ऑफर करेगी। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो इस प्रोसेसर वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा।

Motorola Edge 70 Ultra की जल्द होगी एंट्री

Motorola Edge 70 Ultra: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

अपकमिंग फोन Motorola Edge 70 की तरह स्लिम और लाइटवेट प्रोफाइल को बरकरार रखेगा। इसमें एडवांस फोटोग्राफी कैपिबिलिटी के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। ये फीचर्स फोन को फ्लैगशिप सेगमेंट में शामिल करेंगे।

Motorola Edge 70 Ultra जून 2024 में लॉन्च हुए Edge 50 Ultra का अपग्रेड होगा। भारत में Edge 50 Ultra की शुरुआती कीमत ₹59,999 थी। Edge 50 Ultra में 6.7-इंच का 1.5K LTPS pOLED डिस्प्ले दिया गया था, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता था। फोन Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस था और इसमें 12GB RAM तथा 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया था।

पावर फीचर्स की बात करें तो पिछले मॉडल में 125W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग शामिल थी। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64MP टेलीफोटो सेंसर मौजूद थे।

वहीं, अपकमिंग फोन में और भी तेज परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा क्वालिटी और अधिक प्रीमियम डिजाइन की उम्मीद है। यह डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 1.5K OLED पैनल के साथ आ सकता है, जिससे यह Motorola के सबसे पावरफुल और विजुअली इम्प्रेसिव स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है। Motorola ने अभी आधिकारिक रूप से किसी भी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी जानकारी सामने आ सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X