Home
News

Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: स्लिम डिजाइन चाहिए या दमदार परफॉर्मेंस? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में मुकाबला तगड़ा हो गया है। एक तरफ Motorola Edge 70 है, जो अपनी स्लिम डिजाइन से लोगों को लुभा रहा है, तो दूसरी तरफ OnePlus Nord 5 है जो परफॉर्मेंस का पावर हाउस है। दोनों की कीमतों में सिर्फ 2,000 रुपये का अंतर है।

अगर आप कंफ्यूज हैं कि 30 हजार की रेंज में कौन-सा फोन बेस्ट है, तो यह कंपेरिजन आपके लिए है। हम यहां इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 vs OnePlus Nord 5: स्लिम डिजाइन चाहिए या दमदार चिप

1. डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70: मोटोरोला ने यहां बाजी मार ली है। यह फोन सिर्फ 5.99mm स्लिम है और इसका वजन केवल 159 ग्राम है। यह हाथ में पकड़ने पर बेहद हल्का और प्रीमियम लगता है। साथ ही इसमें IP68+69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है।

OnePlus Nord 5: यह फोन थोड़ा भारी है (211 ग्राम)। हालांकि, डिस्प्ले के मामले में वनप्लस आगे है। इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन, 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो मोटो (120Hz, 4500 nits) से बेहतर है।

2. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OnePlus Nord 5: अगर आप गेमर हैं, तो वनप्लस आपके लिए है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, जो मोटो के प्रोसेसर से ज्यादा ताकतवर है।

Motorola Edge 70: यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 पर चलता है। यह रोजमर्रा के कामों के लिए शानदार है, लेकिन रॉ पावर के मामले में वनप्लस से थोड़ा पीछे रह जाता है।

3. कैमरा

दोनों फोन्स में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा है। लेकिन असली फर्क अल्ट्रा-वाइड लेंस में है।

Motorola Edge 70: इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जिससे वाइड-एंगल फोटोज ज्यादा डिटेल के साथ आती हैं।

OnePlus Nord 5: यहां आपको सिर्फ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो इस कीमत पर थोड़ा कमजोर लगता है।

4. बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Nord 5: यहां वनप्लस ने मोटो को पछाड़ दिया है। इसमें 6,800mAh की जंबो बैटरी है जो आराम से लंबा साथ निभाएगी। साथ ही 80W की फास्ट चार्जिंग है।

Motorola Edge 70: पतले डिजाइन के कारण इसमें 5,000mAh की बैटरी है। हालांकि, इसमें एक फीचर ऐसा है जो वनप्लस में नहीं है- 15W वायरलेस चार्जिंग।

5. कीमत और वर्डिक्ट

Motorola Edge 70: ₹29,999

OnePlus Nord 5: ₹31,999

किसे कौन सा फोन लेना चाहिए?

Motorola Edge 70: अगर आपको एक ऐसा फोन चाहिए जो दिखने में स्टाइलिश हो, हल्का हो, वॉटरप्रूफ हो और जिसमें क्लीन सॉफ्टवेयर (स्टॉक एंड्रॉयड) मिले।

OnePlus Nord 5: अगर आपकी प्रायोरिटी गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले है, और आप थोड़े भारी फोन से समझौता कर सकते हैं।

फीचर्स Motorola Edge 70 OnePlus Nord 5
प्राइस ₹29,999 ₹31,999
थिकनेस 5.99mm (Slimmest) Standard
वजन 159g (Lightweight) 211g (Heavy)
प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 4 Snapdragon 8s Gen 3 (Faster)
बैटरी 5,000mAh 6,800mAh
चार्जिंग 68W + 15W Wireless 80W (No Wireless)
अल्ट्रावाइड कैमरा 50MP 8MP

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X