Home
News

Motorola One Fusion+: फ्लिपकार्ट पर बिक्री हुई शुरू

Motorola One Fusion Plus को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को भी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट सेविंग डेय्स सेल के अंतर्गत तो फायदा होगा ही, साथ-साथ में एक्सिस बैंक बज़ कार्ड और एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट और कैशबैक दिया जाएगा।

Motorola One Fusion+: फ्लिपकार्ट पर बिक्री हुई शुरू

इस फोन की कीमत

इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया था, जिसकी कीमत 16,999 रुपए थी। अब इस फोन को खरीदने के लिए आपको 500 रुपए अधिक यानि 17,499 रुपए का भुगतान करना होगा।

स्मार्टफोन की कीमत हुई ज्यादा

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का असर अब स्मार्टफोन की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। यही कारण है कि कई स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोन के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। इस लिस्ट में मोटोरोला कंपनी अकेली नहीं है। इसके अलावा सैमसंग, शाओमी और रियलमी जैसे स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में इजाफा किया है।

इस फोन की डिस्प्ले

इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola One Fusion Plus is once again being put on sale today. This phone will also be offered for sale on Flipkart. This phone will be offered for sale from 12 noon. This phone will benefit under Flipkart Saving Days Sale, as well as a 5% discount and cashback will be given on payment from Axis Bank Buzz Card and Axis Bank Card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X