Home
News

Moto G84 5G स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 14 अपडेट, अब मिलेंगे ये नए फीचर्स

Motorola ने भारत में अपने Motorola G84 5G फोन के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया है। यानी अब Motorola G84 5G स्मार्टफोन के लिए भीAndroid 14 अपडेट उपलब्ध है।

बता दें, इस फोन को बीत साल 2023 में एंड्रॉइड 13 बेस्ड ओएस के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस फोन के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट भी उपलब्ध कराया गया है। खासतौर पर यह नया अपडेट Motorola G84 5G फोन के लिए होगा।

Moto G84 5G स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 14 अपडेट,अब मिलेंगे ये नए फीचर

नया अपडेट UTC34.22-64-6 वर्जन के साथ 1.85GB साइज में उपलब्ध है। इतना ही नहीं इसमें कई नए फीचर्स को भी अपग्रेड के तौर पर एड किया गया है।

लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 अपडेट कैमरा, बैटरी लाइफ, नोटिफिकेशन फ्लैश, लॉक स्क्रीन समेत कई अन्य फैसलिटिज को लाता है। खास तौर पर मोटोरोला G84 5G फोन के यूजर्स अपने फोन पर सेटिंग्स ऐप पर जाकर एंड्रॉइड 14 ओएस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।

Moto G84 5G स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 14 अपडेट,अब मिलेंगे ये नए फीचर

इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स को प्राइवेसी और एक्सेसिबिलिटी के तौर पर एड किया गया है। इस अपडेट में उपभक्ता चुनाव कर सकते हैं कि, किस फोटो और वीडियो ऐप्स एक्सेस करना है।

यूजर्स अपनी लोकेशन साझा करने वाले ऐप्स के बारे में अलर्ट भी पा कर सकते हैं इसके साथ ही किसी अननोन ट्रैकर का पता चलने पर जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं अपडेटः यूजर को सबसे पहले सेटिंग को ओपन करना होगा। इसके बाद अपडेट वाले सेक्शन पर जाइए। यहां क्लिक करें अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो उसे आप इंस्टॉल कर सकते हैं।

Moto G84 5G के स्पेसिफिकेशन- इसमें कंपनी ने 6.55 इंच pOled डिस्प्ले दी है। जो 120hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रेगन 695 चिपसेट दिया गया है।

इस फोन में 12GB+256GB स्टोरेज मिलेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP (OIS) कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी है। यह फोन IP54 की रेटिंग के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
motorola g84 5g get android 14 update know about the new features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X