Motorola G9 की पहली सेल आज, फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध
Motorola G9 को आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को भी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन पर कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। उनमें से सबसे खास ऑफर इस फोन का ईएमआई ऑफर है। इस फोन को 1,278 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी इस फोन में काफी सारे सेल और ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनके बारे में आप फ्लिपकार्ट पर जाकर देख सकते हैं।
इस फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसके साथ इस फोन में प्रोसेसर के रूप में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Motorola G9 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस फोन को इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैक और फ्रंट कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 3 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा और तीसरा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इन बैक कैमरों के अलावा इस फोन में एक फ्रंट कैमरा भी सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने यूज़र्स की जरूरत को समझते हुए इस फोन में एक बड़ी बैटरी दी है ताकि यूज़र्स एक बार अपने फोन को फुल चार्ज करने के बाज ज्यादा से ज्यादा देर तक उसका इस्तेमाल कर सके। इस वजह से इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है।
कीमत और ऑफर
Motorola G9 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और इस फोन की कीमत 11,499 रुपए है। इस फोन को Yes Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications