मोटोरोला के इस नए फोन की सेल आज, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी
Motorola G9 को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही इस फोन की पहली सेल आयोजि की गई थी। इस फोन को आज अब से कुछ मिनटों बाद ही फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आप इस फोन को कई ऑफर्स और सेल के साथ खरीद सकते हैं। आप अभी भी फ्लिपकार्ट की साइट पर जाएं और इस फोन के बारे में सभी ऑफर्स को जानकर इसे बुक करें।

इस फोन की डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसके साथ इस फोन में प्रोसेसर के रूप में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 662 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Motorola G9 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस फोन को इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से में 3 कैमरों का सेटअप दिया है। इस सेटअप का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा और तीसरा कैमरा 2-2 मेगापिक्सल का है। इन बैक कैमरों के अलावा इस फोन में एक फ्रंट कैमरा भी सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए दिया गया है, जो 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है।
5000 एमएएच की बैटरी
इस फोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने यूज़र्स की जरूरत को समझते हुए इस फोन में एक बड़ी बैटरी दी है ताकि यूज़र्स एक बार अपने फोन को फुल चार्ज करने के बाज ज्यादा से ज्यादा देर तक उसका इस्तेमाल कर सके। इस वजह से इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। Motorola G9 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और इस फोन की कीमत 11,499 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








