मोटोरोला ने पेश किया नया Moto E5 Play Android Oreo स्मार्टफोन
बाजार में स्मार्टफोन कंपनियां एक से एक आधुनिक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। बेहतर फीचर, शानदार लुक के साथ किफायती दाम वाले स्मार्टफोन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने हाल ही में Moto G6 और Moto E5 की सीरिज को सबके सामने पेश किया है। जिसमें Moto E5 प्ले स्मार्टफोन शामिल है। बता दें, अब कंपनी ने नया Moto E5 Play Android Oreo लॉन्च करने की बात की है।

Moto का नया स्मार्टफोन
नए स्मार्टफोन में Android Oreo Go Edition, रैम क्षमता और बैटरी को छोड़कर सबकुछ Moto E5 play के समान है। Moto E5 Play काफी शानदार स्मार्टफोन है जो पर शक्तिशाली प्रदर्शन और सुरक्षा के साथ आता है। इस फोन से आपको काफी डेटा सेव करने का मौका मिलता है। फोन में कई सारे ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल किए गए हैं जिससे आपको कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है। ऐप्स काफी कम स्पेस लेते हैं जिसके चलते आपको फोन में काफी स्टोरेज मिलती है। Moto E5 Play Android Oreo आपको 3 कलर में मिलता है जिसमें ब्लैक, डार्क लैक और फ्लैश ग्रै कलर शामिल है। अगर फोन की कीमत की बात की जाए तो यूरोप में स्मार्टफोन की कीमत € 109 है जो भारत में लगभग 8,730 रुपये है। यूके में यह £ 99.95 ($ 132 / 9,060 रुपये लगभग) के मूल्य के साथ आता है।
Moto E5 Play Android Oreo के खास फीचर्स
नए Moto E5 Play में आपको 5.34-inch का FWVGA+ डिस्प्ले मिलता है। हुड के तहत, स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 एसओसी द्वारा एड्रेनो 308 जीपीयू के साथ चलता है। नया स्मार्टफोन 1 जीबी रैम के साथ आता है जबकि मोटो ई 5 प्ले 2 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज है। स्टोरेज कम पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 128 जीबी तक की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। ऑप्टिकल फ्रंट पर मोटो ई 5 प्ले में 8 मेगापिक्सेल दिया गया है। साथ ही पीछे कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश के साथ एकल कैमरा मॉड्यूल भी आपको मिलता है। फोन के फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सेल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया हुआ है। जिससे आप काफी अच्छी वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं
स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 बी / जी / एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, फ्रंट पोर्टेड स्पीकर, दोहरी माइक्रोफोन दिया गया है। आपको Moto Logo पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। मोटो ई 5 प्ले स्मार्टफोन में 2100 एमएएच बैटरी दी गई है और यह एंड्रॉइड 8.1 चलता है। कम कीमत का यह स्मार्टफोन बाजार में काफी लोगों की पसंद बना हुआ है, देखना है कि लोगों को इसके फीचर कितने पंसद आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications