1 जून को लॉन्च होगा मोटोरोला का नया स्मार्टफोन
मोटोरोला कंपनी 1 जून को अपना नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है, ट्वीट कर दी जानकारी।
मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन को लेकर तैयार है। कंपनी ने मंगलवार को इस बात को कन्फर्म करते हुए पुष्टि की है कि जून महीने की पहली तारीख को मोटोरोला नए स्मार्टफोन के साथ आएगी। हालाँकि कंपनी ने फोन का नाम नहीं रिवील किया है। जिसके साथ ही कई और रुमर सुनने में आ रहे हैं।
इस खबर के बाद अब कहा जा रहा है कि मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन मोटो एक्स या फिर मोटो ई4 लॉन्च कर कर सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कंपनी मोटो ज़ेड2 लॉन्च करे।

मोटोरोला ने अपने कनाडा ट्विटर हैंडल के जरिए जो ट्वीट किया है, उसमें एक जिफ भी पोस्ट किया गया है। जिसमें मोटोरोला के नए फोन को लेकर एक महिला बेहद एक्साइटेड नज़र आती है। जिससे कहा जा सकता है कि कंपनी अपने इस नए लॉन्च को लेकर काफी उत्सुक है।
मोटोरोला के इस ट्वीट में लिखा है : मोटोरोला 1 जून को अपना नया बोल्ड फोन पेश करने जा रही है।
मोटोरोला कंपनी इस साल अपने कई नए स्मार्टफोन को लेकर चर्चाओं में है। कंपनी का मोटो एक्स, मोटो ई4, ई4 प्लस, मोटो जी55, जी55 प्लस, मोटो जी2, जी2 प्ले और जी2 फ़ोर्स इस लिस्ट में शामिल है जिन्हें कंपनी लॉन्च कर सकती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications