Home
News

सस्ता फोन ला रहा Motorola, लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

Motorola अपने बजट स्मार्टफोन्स की रेंज को और मजबूत करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में अब Moto G36 को लेकर जानकारी सामने आई है। यह फोन हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया, जहां इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे और यह कब आ रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Moto g36 जल्द होगा लॉन्च

बड़ा कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम लुक

टिप्स्टर Anvin (@ZionsAnvin) के मुताबिक, Moto G36 में डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया है। इसमें Moto G35 से बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें ज्यादा लेंस होंगे। साथ ही, Motorola इस बार फिर से Pantone-validated वीगन लेदर बैक पैनल का इस्तेमाल कर सकता है। रेंडर्स से यह भी पता चलता है कि पावर बटन थोड़ी ऊंचाई पर दिया गया है।

7,000mAh बैटरी का ट्रेंड

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Moto G36 में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है। यही वजह है कि इसका वजन 210 ग्राम और मोटाई 8.7mm बताई जा रही है। तुलना के लिए, Moto G35 सिर्फ 185 ग्राम वजन और 7.79mm मोटाई के साथ आता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Moto G36 में 6.72-इंच का 1.5K LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर दिया जा सकता है।

स्टोरेज और वेरिएंट्स

लिस्टिंग में Moto G36 के लिए 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का जिक्र है, हालांकि यह संभवतः प्रैक्टिकल वेरिएंट न हो। उम्मीद है कि यह 4GB + 128GB और 8GB + 128GB ऑप्शन में लॉन्च होगा।

कैमरा सेटअप

  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट कैमरा: 32MP (G35 के 16MP से बड़ा अपग्रेड)

लॉन्च की तैयारी

फिलहाल, Moto G36 को लेकर इतनी ही जानकारी सामने आई है। यह डिवाइस हाल ही में सुर्खियों में आए Moto G 2026 और Moto G Play 2026 के साथ लाइनअप में शामिल होगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी की तरफ से आधिकारिक टीजर भी जारी किया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X