मोटोरोला जल्द लांच करने वाला मोटो मैक्स ड्रायड टर्बो स्मार्टफोन
मोटोरोला फ्लिपकार्ट में एक्सक्लूसिवली मोटो मैक्स स्मार्टफोन लांच करने वाला है। हालाकि ई कामर्स साइट ने नए स्मार्टफोन के नाम को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। ट्विटर में इसे लेकर फ्लिपकार्ट ने बस एक ट्विट किया है जिसमें ‘Moto Beast' के नाम से आने वाले फोन को दिखाया गया है। इसके साथ इसमें एक टीजर लाइन भी ट्विट की गई है "Get Your Life Turbocharged"
यूनीक बैक पैनल के साथ फोन में बड़ी 3,990 एमएएच बैटरी भी लगी हुई है, कंपनी की मानें तो मोटो मैक्स की बैटरी 48 घंटे का मिक्स यूज में बैकप देती है इसमें साथ मोटो मैक्स का चार्जर 15 मिनट की चार्जिंग में 8 घंटे का बैकप देती है।
जैसा की कहा जा रहा है मोटो मैक्स में 5.2 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन दी गई है जो 2560×1440 पिक्सल सपोर्ट करता है, पिक्सल की डेंसिटी 565 परइंच है साथ में 2.7 गीगाहर्ट का स्नैपड्रैगन 805 क्वॉड कोर प्रोसेसर और 3 जीबी की रैम दी गई है।

साथ में 21 मेगापिक्सल का रियरफोकस कैमरा लगा हुआ है, ड्युल लिड फ्लैश, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कनेक्टीविटी फीचरों में नजर डालें तो फोन में एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0 जैसे फीचर दिए गए हैं, कंपनी ड्रायड को एंड्रायड किटकैट के साथ बाजार में लांच करेगी मगर इसमें लॉलीपॉप अपडेट भी देगी।


Click it and Unblock the Notifications








