Moto E5, E5 Plus, E5 Play लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
मोटो ने गुरुवार को अपनी मोस्ट पॉपुलर मोटो G6 सीरिज से पर्दा उठा दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने गुरुवार को Moto E5 सीरिज में तीन नए स्मार्टफोन Moto E5, E5 Plus, E5 Play लॉन्च कर दिया है।
जहां कंपनी की G6 सीरिज मिड कैटेगिरी में है, वहीं E5 सीरिज के स्मार्टफोन एंट्री लेवल कीमत में आते हैं। E5 सीरिज में दमदार फीचर्स के साथ Moto E5 Plus को लॉन्च किया गया है, वहीं लाइट फीचर्स में Moto E5 Play आएगा।

आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
मोटो E5, E5 Plus और E5 Play की कीमत और उपलब्धता-
मोटोरोला मोटो E5 को 149 यूरो यानी करीब 12,000 रुपए में पेश किया गया है। मोटो E5 प्लस की बात करें, तो ये 169 यूरो यानी करीब 13,700 रुपए में आएगा। इन दोनों स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिवली भारत में खरीदा जा सकेगा। मोटो E5 प्ले फिलहाल यूएस मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है।
मोटो E5-
मोटोरोला मोटो E5 में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में 1.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रेगन425 प्रोसेसर दिया है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी की है। इस फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे बढ़ाने के लिए 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 LE, 3.5mm हैडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं। ये फोन फ्लैश ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Moto E5 Plus-
मोटो E5 सीरिज में ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में इस फोन में 6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिसप्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 435 प्रोसेसर से लैस है। रैम की बात करें, तो ये 3 जीबी की है। फोन में 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा ऑटो फॉकस,फेस डिटेक्शन क्षमता और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो पर चलता है। ये फोन वॉटरप्रूफ है, यानी पानी के छीटों से सुरक्षित है। कंपनी ने इस फोन में दमदार बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है और ये टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 LE, 3.5mm हैडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए हैं। ये फोन फ्लैश ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Moto E5 Play-
मोटो E5 सीरिज में इस फोन को लाइट फीचर हैंडसेट है। इस फोन में 5.2 इंच का एचडी डिसप्ले दिया है, जो 16:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। प्रोसेसर के आधार पर कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें से एक स्नैपड्रेगन 425 SoC है, वहीं दूसरा स्नैपड्रेगन 427 प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इसके रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिमकार्ड स्लॉट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 2,800mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2 LE, 3.5mm हैडफोन जैक जैसे ऑप्शन हैं। ये फोन ब्लैक, डार्क लेक और फ्लैश ग्रे कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications