कुछ ऐसा दिखेगा आने वाला मोटो जी स्मार्टफोन, फोटो हुईं लीक
मोटोरोला के अगले स्मार्टफोन मोटो जी की कुछ नई लीक तस्वीरें सामने आईं हैं इन्हें Nowhereelse.fr नाम की साइट में पोस्ट किया गया है। हालाकि ये तस्वीरें कितनी सहीं है इसके बारे में कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है। तस्वीरों को देखकर इसकी डिज़ाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है ये काफी हद तक अपने पिछले वर्जन से मिलता जुलता है।

फोन में ऊपर की ओंर कैमरा और सेंसर दिए गए हैं जबकि नीचे की तरफ ठीक बीच में चार्जिंग पोर्ट दिख रहा है। इसके किनारे सिलवर कलर की स्ट्रेप सी पट्टी दी गई है जो साइड से स्मूद लुक देती है।
लीक फोटो पोस्ट करने वाली साइट की मानें तो इसमें 5 इंच की स्क्रीन स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ दी गई है। जबकि इंटरनल मैमोरी 8 जीबी होगी जिसे एक्पेंड भी किया जा सकेगा। सामने की ओंर 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा होगा वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

ज्यादा पॉवर बैकप के लिए मोटो जी थर्ड जनरेशन में 2,300 एमएएच बैटरी दी गई होगी। अभी इसके दामों के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि मोटोरोला ने मोटो जी सेकेंड जनरेशन के दाम हाल ही में कम किए थे जो अब गिर कर 9,999 रुपए पर आ गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications