लांच से पहले ही ऑनलाइन मिल रहा है मोटोरोला का मोटो जी
काफी लंबे इंतजार के बाद मोटोरोला का मोटो जी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कंपनी ने मोटो जी को लांच नहीं किया है, शॉप योर वर्ल्ड (ShopYourWorld) ऑनलाइन साइट में मोटो जी के दो वर्जन पहला 8 जीबी और 16 जीबी बिक्री के लिए उपलब्ध है। अभी इस बात की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि साइट में ये फोन प्री ऑडर बुकिंग के लिए उपलब्ध है या फिर इसे सच में सेल किया जा रहा है। गूगल द्वारा मोटोरोला का अधिग्रहण किए जाने के बाद मोटोरोला का ये पहला मिड रेंज फोन हैं।
पढ़ें: मोटोरोला के मोटो जी में दिए गए 10 बेहतरीन फीचर
मोटो जी में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720 पिक्सल एचडी रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 329 पिक्सल पर इंच है जो आईफोन 5 की स्क्रीन से बेहतर है। उम्मीद है जनवरी में मोटोरोला मोटो जी को बाजार में लांच कर देगा। हालाकि मोटोरोला ने भारत में अभी अपने फोन के लांच को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

कम कीमत में फोन में दमदार 1.2 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर क्वॉलकॉम 400 प्रोसेसर दिया गया है जो मिड रेंज के फोन में काफी पॉपुलर है। फोन का प्राइमरी कैमरा 5 मेगापिक्सल है जिसमें सिंगल लिड फ्लैश सपोर्ट दिया गया है वहीं फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्स्ल है। फोन के साथ 2 साल तक 50 जीबी फ्री गूगल ड्राइव स्टोरज दी गई है। इसका डिजाइन कर्व शेप का है। 2070
बैटरी से लैस मोटो जी 8 घंटे से लेकर 10 घंटे तक का टॉक टाइम देता है। डिवाइस की इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है। मोटो जी दो मैमोरी ऑप्शन में उपलब्ध है पहला 8 जीबी और दूसरा 16 जीबी। भारत में मोटो जी की ऑनलाइन बिक्री कर रही साइट www.shopyourworld.com के अनुसार 16 जीबी वर्जन की कीमत 17,089 रुपए और 8 जीबी वर्जन की कीमत 15,137 रुपए दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








