Home
News

Moto G4 Plus पर मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट

By Agrahi

मोटोरोला ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए पिछले हफ्ते करीब 12 स्मार्टफोन की एक लिस्ट जारी की थी। कंपनी के अनुसार इस लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन पर एंड्रायड 8 Oreo अपडेट दिया जाएगा। मोटोरोला की इस लिस्ट से उन यूज़र्स को निराशा हुई जो कि मोटोरोला के मोटो G4 फैमिली से हैं।

Moto G4 Plus पर मिलेगा एंड्रायड Oreo अपडेट

दरअसल इस लिस्ट में मोटो जी4 सीरीज का कोई भी फोन शामिल नहीं था। लेकिन अब निराश होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि इस लिस्ट में शामिल हो गया है मोटोरोला मोटो जी4 प्लस जो कि एंड्रायड oreo अपडेट के साथ आएगा।

मोटोरोला ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह खबर दी है। इसमें कंपनी ने केवल Moto G4 plus को एंड्रायड oreo अपडेट मिलने का जिक्र किया है। इसका मतलब है कि मोटो जी4 लाइन में केवल जी4 प्लस पर ही यह अपडेट मिलेगा और मोटो जी4 व जी4 प्ले के यूज़र्स को एंड्राय नॉगट के साथ ही संतुष्ट रहना होगा।

इन स्मार्टफोन पर मिलेगा अपडेट
मोटोरोला के जिन स्मार्टफोन पर नया ओएस oreo अपडेट मिलेगा उनमें moto z, moto z Droid, moto z Force Droid, moto z Play, moto z Play Droid, moto z2 Play, moto z2 Force Edition, moto x4, moto g5, moto g5 Plus, moto g5S और moto g5S Plus फोन शामिल हैं। हालांकि अपने इस ब्लॉग में मोटोरोला ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट यूज़र्स को कब तक मिलेगा। लेकिन कंपनी के इस नए अपडेट से अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही इन लिस्टेड स्मार्टफोन पर अपडेट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Moto G4 Plus is set to get Android Oreo update, confirms company. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X