Home
News

मोटोरोला मोटो जी5 और जी5 प्लस, कीमत, स्पेक्स और लॉन्च डेट

लेनोवो जल्द ही लॉन्च कर सकता है मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस।

By Agrahi

सीईएस 2017 के बाद अब सभी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 (MWC 2017) इंतजार है। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है, नए और फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में चर्चाएं भी काफी होने लगी हैं। स्मार्टफोन, उनकी कीमत और लीक हुई तस्वीरें व स्पेक्स इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक स्मार्टफोन जिसकी जानकारी लीक हुई है, वो है मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस।

ऐसी खबरें हैं कि लेनोवो मोटो जी5 लाइनअप को एमडब्ल्यूसी 2017 बार्सिलोना में इस महीने के आखिर में लॉन्च कर सकता है, साथ ही मार्च में इन्हें रिलीज़ भी कर सकता है। वहीं इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कुछ जानकारियां लीक हुई हैं।

मोटोरोला मोटो जी5 और जी5 प्लस, कीमत, स्पेक्स और लॉन्च डेट

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के इन्हीं लीक फीचर्स को हम यहां पेश कर रहे हैं। आये नज़र डालते हैं फोन के स्पेक्स, कीमत और डिज़ाइन से जुड़ी इन जानकरियों पर। बता दें कि यह फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक हुई खबरों के अनुसार हैं, हो सकता है कि फोन के असल फीचर्स कुछ अलग हों।

कीमत के बारे में

कीमत के बारे में

मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की लॉन्च को अभी समय है, लेकिन फोन की कीमत के बारे में जानकारी लीक हुई हैं। एक ब्राज़ीलियाई रिटेलर के अनुसार मोटो जी5 की कीमत बीआरएल 1099, लगभग 23,743 रुपए और मोटो जी5 प्लस की कीमत बीआरएल 1499, लगभग 32,132 रुपए होगी।

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

मोटो जी5 प्लस के बारे में कहा जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है, फोन में 4जीबी की दमदार रैम है। फोन में 32जीबी की डिफ़ॉल्ट स्टोरेज है। फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा, जिससे फोन की मैमोरी को बढ़ाया जा सकेगा।

एंड्रायड 7.0 नौगट

एंड्रायड 7.0 नौगट

मोटो जी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 3050mAh की बैटरी पॉवर के साथ आने की सम्भावना है। फोन में इसके साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग फीचर भी हो सकते हैं। खास बात यह है कि हो सकता है यह दोनों फोन एंड्रायड 7.0 नौगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करें।

फुल एचडी डिस्प्ले

फुल एचडी डिस्प्ले

मोटो जी5 स्मार्टफोन 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। जबकि इसका प्लस वैरिएंट 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। मोटो जी5 में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर हो सकता है, जिसके साथ 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की खबरें हैं।

डिज़ाइन और लुक्स

डिज़ाइन और लुक्स

मोटो जी5 और जी5 प्लस के डिज़ाइन व लुक्स के बारे में काफी जानकरी लीक हुई हैं। कहा जा रहा है कि डिवाइस मेटल बिल्ड के साथ आएगा, इसक पिछला हिस्सा प्लास्टिक का हो सकता है जिसपर मेटल फ्रेम होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Moto G5 and G5 Plus: price, specs and launch date. REad more in Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X