Moto G6 सीरिज के सभी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
लंबे इंतजार के बाद मोटोरोला ने अपनी Moto G6 सीरिज से पर्दा उठाते हुए Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।
कंपनी ने इस फोन के अलावा Moto E5 Plus और Moto E5 Play हैंडसेट को भी लॉन्च किया है। मोटो जी6 सीरिज के स्मार्टफोन को लेकर लॉन्च के पहले ही कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी थीं।
अब आखिरकार कंपनी ने इन सभी फोन के ऑफिशियल लॉन्च के साथ इनकी कीमत और सभी फीचर्स से पर्दा उठा दिया है।

मोटो G6, मोटो G6 Plus, मोटो G6 Play की कीमत और उपलब्धता के बारे में-
सबसे पहले बात करते हैं मोटो G6, मोटो G6 Plus, मोटो G6 Play की कीमत के बारे में। मोटो जी6 को 249 डॉलर यानी करीब 16,500 रुपए में लॉन्च किया है। मोटो जी6 प्ले की कीमत 199 डॉलर यानी करीब 13,000 रुपए और मोटो G6 प्लस को 299 यूरो यानी करीब 24,350 रुपए में लॉन्च किया गया है। आज से ये फोन ब्राजील में और अगले हफ्ते से मैक्सिको में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एशिया पैसिफिक देश जैसे भारत, यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तर अमेरिका में ये फोन अगले कुछ महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इस फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
Moto G6-
मोटोरोला मोटो G6 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर और एड्रेनो जीपीयू चिपसेट दिया है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 12 मेगापिक्सल के प्रायमरी कैमरा के साथ आता है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जो लो लाइट में भी सेल्फी क्लिक करने की क्षमता रखता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इस फोन में 4G LTE, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी, NFC, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है। कंपनी ने इस फोन को सिल्वर और इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया है।
Moto G6 Plus-
मोटो जी6 सीरिज में ये फोन सबसे दमदार फोन है। इस फोन में 5.93 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिसप्ले दिया है, जो 1080×2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। मल्टी टास्किंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 प्रोसेसर दिया है। ये फोन एड्रिनो 508 जीपीयू चिपसेट से लैस है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैमरा की बात करें, तो मोटो G6 और मोटो G6 प्लस में समान क्षमता वाले कैमरा दिए हैं। ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3200एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी, NFC, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है। कंपनी ने इस फोन को गोल्ड और इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया है।

Moto G6 Play-
मोटोरोला के इस फोन में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले दिया है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। प्रोसेसर की बात करें, तो ये क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 430 है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो 80 डिग्री लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन की खासियत की बात करें, तो कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 4000mAh की है, जो टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो फोन में 4G LTE, वाईफाई, यूएसबी टाइप सी, NFC, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है। कंपनी ने इस फोन को गोल्ड और इंडिगो कलर वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन को गोल्ड और इंडिगो कलर वेरिएंट में आएगा।


Click it and Unblock the Notifications