Home
News

4GB रैम व 12MP डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Moto G6

By Neha Kashyap

मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो G6 फीचर्स बेंचमार्क वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के रूमर्स आ रहे हैं कि ये फोन जल्द ही चाइना में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि ये फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

लिस्टिंग में इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। फीचर्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन को मिड प्राइस कैटेगिरी में पेश कर सकती है। आइए जानते हैं लिस्टिंग में मोटो G6 फोन के क्या कुछ फीचर्स सामने आए हैं।

4GB रैम व 12MP डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Moto G6

TENAA पर लिस्टिंग के अनुसार, मोटो G6 में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले होगा। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 2160x1080 है। ये डिसप्ले 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को मैटल की जगह ग्लास बॉडी के साथ पेश कर सकती है।

इस फोन को कंपनी कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश करने जा रही है। टीना पर देखकर कहा जा सकता है कि इस फोन का लुक कुछ-कुछ Moto X4 जैसा होगा। इस फोन के फ्रंट में भी बॉटम में फिंगर प्रिंट सेंसर होगा।

Moto G6 फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा है,जो एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। रियर कैमरा की बात करें तो ये डुअल सेंसर के साथ आएगा, जो 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आएगा। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन होगा।

4GB रैम व 12MP डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा Moto G6

इस फोन में स्नैपड्रेगन 450 चिपसेट होगा। ये फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कुछ समय पहले इस फोन को लेकर एक और लीक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि ये फोन IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जो इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगा। हालांकि टीना की लिस्टिंग में ये फीचर कंफर्म नहीं हुआ है।

लिस्ट में सामने आया है कि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000 mAh की बैटरी होगी। इस फोन की बैटरी टर्बो चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। ये फोन एंड्ऱॉइड 8.1 ऑरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा।

बता दें कि इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये फोन इंडियन यूजर्स तक पहुंचने के पहले यूएस मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यानी मोटो के फैन्स को इस फोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Motorola Moto G6 has now received TENAA certification. according to listing the phone will have 18:9 Display and Dual Rear Cameras.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X