Home
News

Motorola Moto G8 Power Lite की आज फ्लिपकार्ट पर होगी सेल, जानिए कीमत और ऑफर्स

Moto G8 Power Lite को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलपब्ध कराया जाएगा। इस फोन की खास बात इसका ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बैटरी है।

Moto G8 Power Lite की सेल

Moto G8 Power Lite की सेल

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग्स डेय्स सेल चल रही है। इस सेल के जरिए यूज़र्स को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का कैशबैक मिलेगा और इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।

5000 एमएएच की बैटरी

5000 एमएएच की बैटरी

इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो 10W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Motorola Moto G8 Power Lite में कंपनी ने MediaTek Helio P35 chipset का इस्तेमाल प्रोरेसर के तौर पर किया है।

इस फोन का HD+ डिस्प्ले

इस फोन का HD+ डिस्प्ले

इस फोन में कंंपनी ने 6.5 इंच की IPS LCD Max Vision panel स्क्रीन दी है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले भी दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले HD+ रिजॉल्य़ूशन वाली है। इस फोन का कैमरा सेटअप भी काफी बेहतरीन है।

इस फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप

इस फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप

इस फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन का बैक कैमरा सेटअप डुअल कैमरा बुके, फेस ब्यूटी, एचडीआर गूगल लेंस समेत कई सारे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

फ्रंट कैमरा और कनेक्टिविटी

फ्रंट कैमरा और कनेक्टिविटी

इसके अलावा इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए कंपनी ने इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन के बैक और फ्रंट दोनों कैमरा सेंसर्स 30fps 1080p video recording को सपोर्ट करते हैं। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। ये Android 9 Pie OS वाला स्मार्टफोन है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G8 Power Lite is being made available for sale again today. This phone will be made available for sale on Flipkart from 12 noon today. The special feature of this phone is its triple back camera setup and 5000 mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X