Motorola Moto X70 Air: क्यों हिला डाला न... iPhone 17 Air और Galaxy S25 Edge को लग रहा है झटका!
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नई 'स्लिम रेस' शुरू हो गई है। पहले सैमसंग ने Galaxy Edge 25 उतारा, फिर Apple ने अपने अल्ट्रा-स्लिम iPhone 17 Air से सबको चौंका दिया। अब मैदान में उतरने जा रहा है Motorola, जो अपने नए Moto X70 Air से इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाने वाला है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन कम कीमत में वही 'प्रीमियम फील' देगा जो iPhone 17 Air और Galaxy S25 Edge जैसे महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है। Motorola का यह नया फोन जल्द ही चीन में लॉन्च होने वाला है और उसके बाद इसे 5 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 70 नाम से पेश किया जाएगा।

1. डिजाइन और बॉडी
Moto X70 Air अपनी स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के लिए चर्चा में है। फोन की मोटाई 5.99mm है और वजन मात्र 159 ग्राम, जो इसे बेहद हल्का बनाता है। हालांकि यह iPhone 17 Air जितना पतला नहीं है (5.6mm), लेकिन इसका डिजाइन काफी प्रीमियम फील देता है।
2. डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इसमें 6.7-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस है और Android 16 पर चलता है।
3. बैटरी और चार्जिंग
मोटोरोला ने स्लिमनेस के बावजूद इसमें 4,800mAh की बैटरी फिट की है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy S25 Edge में सिर्फ 3,900mAh बैटरी दी गई है, जिससे साफ है कि Motorola ने यहां बेहतर बैलेंस बनाने की कोशिश की है।
4. कैमरा सेटअप
फोन के पिछले हिस्से पर स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर हैं, जिनमें से दो 50MP सेंसर वाइड और अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी के लिए हैं। कैमरा मॉड्यूल फोन का सबसे मोटा हिस्सा है, जो इसे एक बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है।
5. लॉन्च डेट और कीमत
Moto X70 Air को चीन में 31 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसका ग्लोबल वर्जन Edge 70 के नाम से 5 नवंबर को लॉन्च होगा। कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, ताकि यूजर्स को स्लिम और प्रीमियम एक्सपीरियंस बजट में मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications








