15 फरवरी को लॉन्च हो रहा है Moto Z2 Force, ये होंगे फीचर्स
लेनोवो अधिग्रहित कंपनी मोटो अपना दमदार स्मार्टफोन Moto Z2 Force 15 फरवरी को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में ये फोन ग्लोबल इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ था।
यूएस में इस फोन की कीमत 799 डॉलर यानी करीब 51,460 रुपए थी। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में ये फोन 15 फरवरी को लॉन्च हो रहा है और इसके लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Moto Z2 Force फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो कहा जा रहा है कि ये टर्बो पावर पैक मोड के साथ आएगा और इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी है। मोटो के इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया होगा जिससे सिर्फ 15 मिनट्स में ही फोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।
मोटो ज़ेड2 फोर्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

मोटोरोला मोटो ज़ी 2018 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का AMOLED शैटरशील्ड 2k पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 1440x2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ज़ेड2 फोर्स की बॉडी 7000 सीरीज़ के अल्युमिनियम बिल्ड से बनी है। यह फोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की रैम 6जीबी और 4जीबी की है। इसमें 128जीबी यूएफएस स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कातड की मदद से मैमोरी को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
ये सोनी के IMX386 इमेज सेंसर से लैस हैं। दो में से एक सेंसर आरजीबी इमेज कैप्चर करता है व दूसरा मोनोक्रोम सेंसर है। दोनों कैमरे एफ/2।0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस और सीसीटी डुअल एलईडी फ्लैस से लैस हैं। साथ ही फोन के फ्रंट में एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, जो एफ/2.2 अपर्चरस, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस व एलईडी फ्लैस से युक्त है।
इस स्मार्टफोन में 2730mAh का बैटरी दी गई है, इसमें टर्बोपॉवर के साथ 3490mAh मोटो मॉड भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह हैंडसेट 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.2, यूएसबी टाइप-सी से लैस है। सेंसर में एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, जाइरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








