सैमसंग के बाद मोटोरोला ने उड़ाई Apple की खिल्ली, देखें वीडियो
दिग्गज कंपनी ऐपल अपने नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन लॉन्च के बाद से ही खबरों में है। कुछ समय पहले पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने एक विज्ञापन में ऐपल की जमकर खिल्ली उड़ाई थी। सैमसंग के इस विज्ञापन में ऐपल के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक का मजाक बनाया गया था। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब मोटोरोला ने एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भी ऐपल आईफोन की टार्गेट किया गया है। दोनों ही विज्ञापन बिल्कुल एक जैसे हैं और सैमसंग के विज्ञापन को कंटिन्यू रखते हुए मोटोरोला ने ये ऐड बनाया है।

ऐपल इस साल कई वजहों से विवादों में रहा है। इनमें से मुख्य वजहें फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर का कथित तौर पर फेल होना, आईफोन की बैटरी का फूलना और हाल ही में आईफोन X की असेंबलिंग में स्टूडेंट्स से ओवर टाइम करवाने जैसे विवाद शामिल हैं। इसके अलावा आईफोन X की कीमत को लेकर भी ये स्मार्टफोन मेकर्स के अलावा सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर रहा था।
ऐपल को टार्गेट करते हुए सैमसंग का विज्ञापन नवम्बर की शुरुआत में सामने आया था। सैमसंग ने इस ऐड में ये जताने की कोशिश की थी, कि ऐपल जिन टेक्नोलॉजी को लेटेस्ट बता रहा है, या जो तकनीक अभी तक ऐपल आईफोन में नहीं हैं, वो बहुत पहले ही सैमसंग के स्मार्टफोन में आ चुकी हैं। सैमसंग ने इस ऐड को "Upgrade to Galaxy" कोड के साथ पेश किया था।
अब मोटोरोला का ये विज्ञापन भी सैमसंग से प्रेरित नजर आ रहा है। सैमसंग की तरह इस ऐड की टैगलाइन "Up-upgrade to Motorola" है। मोटोरोला का ये ऐड सिर्फ 36 सैकेंड्स का है, लेकिन इसे इफेक्टिव कहा जा सकता है। यहां देखिए मोटोरोला का ऐपल पर बनाया गया नया विज्ञापन।


Click it and Unblock the Notifications








