मोटोरोला के 64MP वाले स्मार्टफोन को सिर्फ ₹1,945 की ईएमआई पर खरीदने का मौका
Motorola One Fusion+ को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो कल आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन को कल फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप 12 बजे से कुछ देर पहले ही फ्लिपकार्ट की वेबसाइट खोल लें इस फोन की सेल डीटेल्स को चेक कर लें।

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स
इस फोन की शुरुआत में 16,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसकी कीमत में कंपनी ने 500 रुपए का इजाफा किया है। इस फोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट से 1,945 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई में भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर 6 महीने का मुफ्त यूट्यूब सब्सक्रिप्शन भी यूज़र्स को मिलेगा, जो एक एक्सट्रा ऑफर इस फोन के साथ दिया जा रहा है।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है। इसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू के साथ 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में कंपनी 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी देगी। इस फोन की एक बहुत ही खास बात है कि इस फोन को हाइब्रिड माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।


Click it and Unblock the Notifications