Motorola One Fusion+ सुपर कैमरा सेटअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Motorola One Fusion+ को भारत में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया गया है। फ्लिपकार्ट पर टीज़ किए गए Motorola One Fusion+ के टीज़र से इस बात का साफ पता चल गया है कि इस फोन को 16 को ही लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही इस फोन को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। आइए आपको इस फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू के साथ 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में कंपनी 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी देगी। इस फोन की एक बहुत ही खास बात है कि इस फोन को हाइब्रिड माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
64 MP के साथ 4 कैमरों का सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
5000 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी
मोटोरोला कंपनी के इस नए मोटोरोला वन फ्यूज़न+ फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन की बैटरी 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल 4G VoLTE समेत तमाम जरूरी फीचर्स शामिल हैं।
इस फोन के पिछले हिस्से में कैमरा सेटअप के नीचे कंपनी ने एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। इन सभी चीजों के अलावा भी इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने गूगल असिस्टेंट का भी एक खास बटन दिया है। अब लॉन्च के वक्त देखना होगा कि इस फोन को भारत में किस कीमत में लॉन्च किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications