₹500 की बढ़ोतरी के साथ आज बिकेगा Motorola One Fusion+
Motorola One Fusion+ को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। इस फोन को पहले भी कई बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि ये फोन मोटोरोला का एक बजट स्मार्टफोन है।
500 रुपए की बढ़ोतरी के साथ बिकेगा फोन
इस फोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके साथ कंपनी 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। इसके अलावा अगर आप इस फोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को 1945 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
इस फोन की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका एकमात्र वेरिएंट ही कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया था। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,499 रुपए की कीमत में आज बेचा जाएगा लेकिन लॉन्च के वक्त इसी वेरिेएंट की कीमत कंपनी ने 16,999 रुपए रखी है।
इस फोन की डिस्प्ले
इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले देगी। इस फोन में कंपनी नॉच-लैस डिस्प्ले देने जा रही है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा और ये 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आएगा। इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट का इस्तेमाल प्रोसेसर के रूप में किया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।


Click it and Unblock the Notifications








