Home
News

Motorala One Power की पिक्चर हुई लीक, 2 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद

By Devesh

अमेरिकन मोबाइल कंपनी मोटोरोला 2 अगस्त को शिकागो शहर में एक एक इवेंट आजोजित करने वाली है। उस इवेंट में कंपनी कई नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रॉडक्ट में Motorola One Power के शामिल होने की पूरी संभावना है। इस बीच मोटोरोला वन स्मार्टफोन के एक वेरिएंट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। यह मोटो वन पॉवर का वाइट कलर वाला वेरिएंट हैं।

Motorala One Power की पिक्चर हुई लीक, 2 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद

इस फोन की तस्वीरों में दिख रहा है कि इस हैंडसेट में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। हालांकि फोन के फ्रंट लुक की तस्वीरें नहीं मिली है। इस फोन की तस्वीरों को स्लैशलीक्स पर शेयर किया गया है। जिसे नामी टिप्सटर ZyadAtef12 ने सार्वजनिक किया है। इस मोटोरोला वन स्मार्टफोन में व्हाइट बैक पैनल नज़र आ रहा है। यह ग्लास फिनिश और किनारों पर एल्यूमीनियम फ्रेम से लैस है।

फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा लगा हुआ है जिसके ठीक नीचे मोटो का एक लोगो भी लगा हुआ है। इस लोगो के किनारे पर एक गोलाकार एल्यूमीनियम रिंग है। हालांकि लीक होने वाली इन पिक्चरों से इस फोन के किसी अन्य फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस फोन में डिस्प्ले नॉच होने की संभावना है। मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पॉवर लगभग एंड्रॉयड वन के स्टॉक वर्जन पर ही चलेंगे।

इस फोन के लिए रिपोर्ट के मुताबिक लेनोवो अपने इस हैंडसेट में मोटो की जगह मोटोराला नाम का इस्तेमाल करने वाली है। जिसकी वजह से यह मोटोरोला वन और मोटोरोला वन पॉवर के नाम से जाना जाएगा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक यह मोटोरोला ब्रांड का पहला फोन होगा जो iPhone X जैसे डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Motorola One Power में 6.2 इंच फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो, 64 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Some photos of a variant of Motorola One Power have surfaced. These are variants of Moto One Power's white color. The pictures of this phone show that vertical dual rear camera setup is showing in this handset. However, the photos of the front look of the phone have not been found. Pictures of this phone are shared on slashlice.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X