Motorola One Power की बिक्री हुई शुरू, फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स से भरपूर
Motorola One Power आज से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। आज इस फोन की पहली फ्लैश सेल शुरू हुई है। आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्श साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन तो उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप इस एंड्रॉयड वन प्रोग्राम वाले स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बिल्कुल देर मत कीजिए। अभी तुरंत फ्लिपकार्ट की साइट पर जाएं और इस फोन को ऑर्डर करें।

Motorola One Power की बिक्री शुरू
आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले यह फोन भारत में लॉन्च हुआ था। इस फोन के लॉन्च के वक्त ही कहा गया था कि यह फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जिसके बाद आज से यूजर्स इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 15,999 रुपए है। इस फोन के साथ जियो का 2,200 रुपए का इंस्टेंट कैश वाउचर भी मिल रहा है। इसके अलावा Cleartrip की तरफ से भी 1,250 रुपए का कैश वाउचर और Myntra की तरफ से भी 1,000 डिस्काउंट यूजर्स को दिया जा रहा है।
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में नॉच डिस्प्ले के साथ 6.2 इंच फुल एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में फुल मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है जिसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरा सेटअप है। मोटोरोलाओन पावर का डिज़ाइन Asus जेनफ़ोन मैक्स प्रो एम 1 की तरह ही है।
इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 509 जीपीयू है। रैम 4 जीबी है और फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE और VOLTE, ब्लूटूथ 5.0, डुअल चैनल वाई-फाई और एक हैडफोन जैक दिया गया है। इसमें 6.2 इंच का फुल HD प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 2246 × 1080 पिक्सल्स है और इसमें टॉप पर नॉच भी दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में नई बात ये है कि डिवाइस एंड्रॉइड वन ब्रांडिंग के साथ एंड्रॉइड स्टॉक पर चलता है, जो तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट को सक्षम बनाता है। मोटोरोलावन पावर में जल्द ही Android 9 Pie अपडेट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो मोटोरोला के टर्बोपावर चार्जर से इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करेगी। इसमें नीचे की ओर 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








