आज भारत में लॉन्च होगा Motorola One Power, Flipkart पर होगा उपलब्ध
Motorola आज भारत में अपना Motorola One Power को लॉन्च करने जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने IFA 2018 के मौके पर बर्लिन में किफायती मोटोरोला वन के साथ लॉन्च किया गया था। Motorola का नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इसमें समय पर एंड्रॉयड अपडेट्स होते रहेगी। कंपनी ने कहा है कि मोटोरोला वन पावर को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद यह फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अगर इसकी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला वन पावर में नॉच डिस्प्ले के साथ 6.2 इंच फुल एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस स्मार्टफोन में फुल मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है जिसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरा सेटअप है। मोटोरोलाओन पावर का डिज़ाइन Asus जेनफ़ोन मैक्स प्रो एम 1 की तरह ही है। मोटोरोला वन पावर को भारत में 14,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन में नई बात ये है कि डिवाइस एंड्रॉइड वन ब्रांडिंग के साथ एंड्रॉइड स्टॉक पर चलता है, जो तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट को सक्षम बनाता है। मोटोरोलावन पावर में जल्द ही Android 9 Pie अपडेट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो मोटोरोला के टर्बोपावर चार्जर से इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करेगी। इसमें नीचे की ओर 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications